शेयर मार्केट के गुरु कहे जाने वाले, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की श्रेणियों में आने वाले वारेन बफेट दुनिया भर में विख्यात है| वे एक सफल वर्कशायर कंपनी के मालिक है और आम जिंदगी में भी वे बेहद ही परोपकारी व्यक्ति है| आइए जानते हैं वारेन बफेट की सफलता के कुछ राज….
1 मैं हमेशा से ही जानता था कि मैं धनवान बनूंगा, मुझे इस बात पर कभी कोई संदेह नहीं रहा|
2 यदि कंपनी अच्छा व्यवसाय करती है, तो उसका शेयर भी उसी राह पर चलता है|
3 केवल वही खरीदिए है जिससे अपने पास रख कर आप खुश हो, भले ही बाजार 10 वर्षों के लिए बंद क्यों ना हो जाए|
4 आदतों का बोझ इतना ना बढ़ा लें कि उसे ढोना मुश्किल हो जाए|
5. व्यवसाय की दुनिया बहुत अनूठी है| यहां आगे वाले शीशे के बजाय पीछे वाले शीशा ज्यादा साफ होता है|
6 कीमत वह है, जो आप खर्च करते हैं| और मूल्य वह है, जो आप पाते हैं|
7 खतरा सिर्फ तभी होता है, जब आपको यह पता ना हो कि आप क्या कर रहे हैं|
8 यदि आपको जीवन में थोड़ा सा सही काम करने में सफलता मिलती है, तो ढेर सारे गलत काम ना करें|
9 हमारी एक ही सलाह है… जब सभी लोभ करते हैं तब डर कर चलिए, और जब चारों और घबराहट फैली हो तो लोभ करिए|
10 नियम 1: कभी भी पैसा ना गवाएं|
नियम 2: नियम 1 को कभी मत भूलिए|
11 प्रतिष्ठा स्थापित करने में कई साल लगते हैं, लेकिन इसे धूमिल होने में 5 मिनट भी नहीं| यदि आप इस बात का ख्याल रखेंगे, तो आपकी राह ही बदल जाएगी|
12 आज का निवेशक बीते हुए कल से मुनाफा नहीं कमा सकता|
13 समुद्र में ज्वार खत्म होने पर ही पता चलता है कि कौन नग्न होकर नहा रहा था| (यानी मंदी आने पर ही फर्जी कंपनियों का असली चेहरा दिखाई देता है|)
14 मौका मिलते ही फायदा उठाइए| कभी-कभी लंबे अरसे तक मौका नहीं मिलता| ऐसी परिस्थिति में शांत बैठे रहे| मुझे कई बार निवेश करने की इच्छा होती है, लेकिन मैं उचित मौके की तलाश में रहता हूं| जब तक मौका नहीं मिलता, मैं कुछ नहीं करता|