Agriculture : खंडवा जिले के जैविक परिवार ब्रांड ने बाजार में पहुँच बनाई..
खंडवा जिले के जैविक परिवार ब्रांड ने बाजार में पहुँच बनाई| जैविक खेती से स्वस्थ भारत बनाने का मिशन| जैविक खेती से स्वस्थ भारत बनाने का मिशन लेकर चल रहे खंडवा जिले के 500 छोटे किसानों ने पूरे देश का ध्यान आकृष्ट किया है।
ये किसान 918 हेक्टेयर में जैविक उत्पाद ले रहे हैं। इनके उत्पादों का 'जैविक परिवार' ब्रांड हर घर पहुँच रहा है। सतपुड़ा जैविक प्रोडयूसर कंपनी से जुड़े किसान चाहते हैं कि नागरिकों को शुद्ध अनाज, फल-सब्जी मिले। वे दवाओं से दूर रहें और धरती विषमुक्त रहे।
— Agriculture Department, MP (@minmpkrishi) February 10, 2022
RM:https://t.co/bP6ZcHyhKL pic.twitter.com/l2xfMKu1dJ
ये किसान 918 हेक्टेयर में जैविक उत्पाद ले रहे हैं। इनके उत्पादों का 'जैविक परिवार' ब्रांड हर घर पहुँच रहा है। सतपुड़ा जैविक प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़े किसान चाहते हैं कि नागरिकों को शुद्ध अनाज, फल-सब्जी मिले। वे दवाओं से दूर रहें और धरती विषमुक्त रहे।
जैविक खेती में देश में अग्रणी है, मध्यप्रदेश- देश के अन्य प्रदेश आज जब जैविक खेती की दिशा में कार्य शुरू कर रहे हैं तो मध्यप्रदेश की तारीफ करनी होगी, जहाँ मुख्यमंत्री श्री Shivraj Chouhan ने वर्ष 2011 में ही जैविक कृषि नीति तैयार कर उस पर अमल शुरू कर दिया था।
Agriculture Department, MP
इसी का परिणाम है कि मध्यप्रदेश को न केवल जैविक कृषि लागू करने वाला देश के पहले प्रदेश बल्कि देश में सर्वाधिक प्रमाणित जैविक कृषि क्षेत्र वाले प्रदेश होने का गौरव भी हासिल है।