भोपाल: मध्यप्रदेश की 230 विधायकों वाली सोलहवीं विधानसभा के सदन के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री, डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह तोमर , मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्यविपक्षी दल इंडियन नेशनल काँग्रेस के नेता प्रतिपक्ष, उमंग सिंघार, मंत्रीमंडल के सभी सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री, कमलनाथ समेत 230 सभी विधायकों ने स्वयं की और परिवार के आश्रित सदस्यों की आस्तियों तथा दायित्वों का विवरण, चुनाव में उम्मीदवार द्वारा जानकारी देने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अथवा चार्टर्ड एकाउन्टेंट द्वारा प्रमाणित वार्षिक विवरणी, मध्यप्रदेश विधान सभा को प्रस्तुत नहीं की।
उल्लेखनीय है कि जबकि इस संबंध में विधान सभा में 18 दिसम्बर, 2019 को सर्व सम्मति से इस आशय का संकल्प पारित हुआ था, की विधान सभा का प्रत्येक सदस्य स्वयं की और परिवार के आश्रित सदस्यों की आस्तियों तथा दायित्वों का विवरण, चुनाव में उम्मीदवार द्वारा जानकारी देने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अथवा चार्टर्ड एकाउन्टेंट द्वारा प्रमाणित वार्षिक विवरणी के रूप में, 31 मार्च की स्थिति में प्रति वर्ष 30 जून तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा को प्रस्तुत करेगा। प्रस्तुत विवरण विधान सभा की वेबसाईट पर प्रदर्शित किया जायेगा।
एक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश विधान सभा द्वारा 18 दिसम्बर, 2019 को पारित संकल्प के अनुपालन में सदन के सभी सदस्यों को संपत्ति प्रस्तुत करना थी लेकिन अभी तक नहीं की।
इस समय विधानसभा के सदस्य हैं : बाबू जन्डेल, मुकेश मल्होत्रा, सरला विजेन्द्र रावत, पंकज उपाध्याय, एदल सिंह कंषाना, दिनेश गुर्जर, नरेन्द्र सिंह तोमर, देवेन्द्र रामनारायन सखवार, हेमन्त सत्यदेव कटारे,नरेन्द्र सिंह कुशवाह, अम्बरीष शर्मा, राकेश शुक्ला, केशव देसाई (जाटव),साहब सिंह गुर्जर, प्रद्युम्न सिंह तोमर,डॉ. सतीश सिकरवार, नारायण सिंह कुशवाह, मोहन सिंह राठौर, सुरेश राजे, प्रदीप अग्रवाल, फूलसिंह बरैया, राजेन्द्र भारती, रमेश प्रसाद खटीक, कैलाश कुशवाह,देवेन्द्र कुमार जैन, प्रीतम लोधी, महेन्द्र रामसिंह यादव खतौरा, ऋषि अग्रवाल, पन्ना लाल शाक्य, प्रियंका पैंची, जयवर्द्धन सिंह,इंजीनियर हरिबाबू राय, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बृजेन्द्र सिंह यादव, एडवोकेट निर्मला सप्रे, भूपेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, बृजबिहारी पटैरिया,गोपाल भार्गव,इंजी. प्रदीप लारिया,शैलेन्द्र कुमार जैन, वीरेन्द्र सिंह लोधी, यादवेन्द्र सिंह,हरिशंकर खटीक, नितेन्द्र बृजेन्द्र सिंह राठौर,अनिल जैन, चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर, कामाख्या प्रताप सिंह दिलीप अहिरवार,अरविन्द पटैरिया,ललिता यादव, राजेश कुमार शुक्ला, राम(बहिन रामसिया भारती) राजपूत, लखन पटैल, जयंत मलैया, धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, उमादेवी खटीक, प्रहलाद लोधी, राजेश कुमार वर्मा, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र सिंह गहरवार,प्रतिमा बागरी, सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा, नागेन्द्र सिंह,( नागौद ) श्रीकांत चतुर्वेदी, डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह, विक्रम सिंह ,दिव्यराज सिंह, अभय कुमार मिश्रा, सिद्धार्थ तिवारी ,प्रदीप पटेल,गिरीश गौतम, इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति,राजेन्द्र शुक्ल, नागेन्द्र सिंह (गुढ़),अजय अर्जुन सिंह, रीती पाठक, विश्वामित्र पाठक, राधा रविन्द्र सिंह, रामनिवास शाह,राजेन्द्र मेश्राम, कुँवर सिंह टेकाम शरद जुगलाल कोल, मनीषा सिंह, जयसिंह मरावी, दिलीप जायसवाल, बिसाहूलाल सिंह, फुन्देलाल सिंह मार्को, शिवनारायण सिंह, मीना सिंह मांडवे, धीरेन्द्र बहादुर सिंह धीरू, संजय सत्येन्द्र पाठक, संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, प्रणय प्रभात पांडे, अजय विश्नोई, नीरज सिंह लोधी, लखन घनघोरिया,डॉ. अभिलाष पाण्डेय, अशोक ईश्वरदास रोहाणी, राकेश सिंह, सुशील कुमार तिवारी, संतोष वरकड़े,ओम प्रकाश धुर्वे, ओमकार सिंह मरकाम, नारायण सिंह पट्टा, चैन सिंह वरकड़े, सम्पतिया उइके संजय उइके,राजकुमार कर्राहे, मधु भगत, अनुभा मुंजारे, विवेक विक्की पटेल, गौरव सिंह पारधी,कमल मर्सकोले, दिनेश राय, रजनीश हरवंश सिंह, योगेन्द्र सिंह, महेन्द्र नागेश,प्रहलाद सिंह पटेल,विश्वनाथ सिंह, उदय प्रताप सिंह, सुनील उईके, कमलेश प्रताप शाह, चौधरी सुजीत मेर सिंह,विजय रेवनाथ चौरे,कमल नाथ, सोहनलाल बाल्मीक, निलेश पुसाराम उईके, चन्द्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे,हेमन्त विजय खण्डेलवाल, गंगा सज्जन सिंह उइके, महेन्द्र केशर सिंह चौहान, कुंवर अभिजीत शाह, डॉ. रामकिशोर दोगने, प्रेमशंकर कुंजीलाल वर्मा, डॉ. सीता सरन शर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सुरेन्द्र पटवा,डॉ. प्रभुराम चौधरी, देवेन्द्र पटेल, मुकेश टंडन, हरिसिंह रघुवंशी,हरीसिंह सप्रे, उमाकांत शर्मा, सूर्यप्रकाश मीणा, विष्णु खत्री, आतिफ आरिफ अकील,विश्वास कैलाश सारंग, भगवानदास सबनानी, आरिफ़ मसूद, कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, रमाकांत भार्गव, गोपाल सिंह इंजीनियर, करण सिंह वर्मा, सुदेश राय, मोहन शर्मा,नारायण सिंह पंवार,अमर सिंह यादव, हजारीलाल दांगी, गौतम टेटवाल भैरों सिंह बापू , माधव सिंह,अरूण भीमावद, इन्दर सिंह परमार, घनश्याम चन्द्रवंशी, डॉ. राजेश सोनकर, गायत्री राजे पवार, मनोज नारायण सिंह चौधरी, आशीष गोविन्द शर्मा, मुरली भँवरा, नारायण पटेल, डॉ. कुँवर विजय शाह, कंचन मुकेश तनवे, छाया गोविन्द मोरे, मंजू राजेन्द्र दादु, चिटनीस, झूमा डॉ. ध्यानसिंह सोलंकी,सचिन बिरला,राजकुमार मेव, सचिन सुभाष चन्द्र यादव, बालकृष्ण पाटीदार, केदार चिड़ाभाई डावर,मोन्टू सोलंकी, बाला बच्चन, श्याम बरडे, राजन मण्डलोई, नागर सिंह चौहान, सेना महेश पटेल, डॉ. विक्रांत भूरिया, वीरसिंह भूरिया, कुमारी निर्मला भूरिया, प्रताप ग्रेवाल , उमंग सिंघार, सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल, डॉ. हिरालाल अलावा , कालु सिंह ठाकुर, नीना विक्रम वर्मा, भवंरसिंह शेखावत, मनोज निर्भय सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेन्दोला, राकेश शुक्ला ( गोलू ) मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, महेन्द्र हार्डिया, उषा बाबूसिंह ठाकुर, महादेव वर्मा, तुलसीराम सिलावट, डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, दिनेश जैन ( बोस ) , महेश परमार, सतीश मालवीय, अनिल जैन कालूहेड़ा, डॉ. मोहन यादव, जितेन्द्र उदयसिंह पण्ड्या, मथुरालाल डामर, चेतन्य कुमार काश्यप, कमलेश्वर डोडियार, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय , डॉ. चिन्तामणि मालवीय, विपीन जैन, जगदीश देवड़ा, हरदीप सिंह डंग, चन्दरसिंह सिसोदिया, अनिरूद्ध (माधव) , दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सखलेचा।
वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 164 , इंडियन नेशनल काँग्रेस के 65 , भारत आदिवासी पार्टी का 01, कुल 230 सदस्य हैं।
विधानसभा के आगामी सत्र में अधिकांश "माननीय" विधायक संपत्ति का विवरण, प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा को प्रस्तुत कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा के पूर्व मुख्यमंत्री और सदस्य रहे शिवराज सिंह चौहान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत 229 विधायकों ने भी संपत्ति घोषित नहीं की थी।
पंद्रहवीं विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल काँग्रेस पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविन्द सिंह ने जरूर अपनी संपत्ति घोषित की थी ।
डॉक्टर गोविन्द सिंह ने 2020-2021 एवं 2021-2022 और 2022 -23 का संपत्ति का विवरण प्रस्तुत किया था । इसी प्रकार तत्कालीन सदस्य शैलेन्द्र जैन ने 2019-2020 का,सदस्य कुँवर प्रद्युम्न सिंह लोधी ने 2020-2021 का,अजय कुमार टंडन ने 2019-2020 का, गिरीश गौतम ने 2020-2021का, नागेन्द्र सिंह (गुढ़) ने 2019-2020 का, संजय यादव ने 2019-2020 एवं 2020-2021 का, टामलाल रघुजी सहारे ने 2020-2021 का, डॉ. प्रभुराम चौधरी ने 2019-2020 का, रामपाल सिंह ने 2020-2021 का, लीना संजय जैन ने 2019-2020 का, आरिफ मसूद ने 2019-2020 एवं 2021-2022 का, शिवराज सिंह चौहान ने 2019-2020 का, ग्यारसी लाल रावत ने 2019-2020 का और चेतन्य कुमार काश्यप ने 2019-2020- का संपत्ति विवरण मध्यप्रदेश विधान सभा द्वारा 18 दिसम्बर, 2019 को पारित संकल्प के अनुपालन में जरूर प्रस्तुत किया था । शेष वर्षों का भी पेश करना चाहिए था जो नहीं किया था ।
राज्य की पंद्रहवीं विधानसभा के मंत्रीपरिषद के तत्कालीन 29 सदस्य गण डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट,,कुंवर विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिधिया, भूपेन्द्र सिंह, मीना सिंह, कमल पटेल, गोविंद सिंह राजपूत, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सखलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह, भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेन्द्र सिंह यादव, सुरेश धाकड़, ओ.पी.एस. भदौरिया ने भी संपत्ति विवरण प्रस्तुत नहीं किया था ।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक कमलनाथ, मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व सामयिक अध्यक्ष, सदस्य रामेश्वर शर्मा, मध्यप्रदेश की कांग्रेस पार्टी की सरकार के किसी भी तत्कालीन मंत्रीगणों, ने संकल्प के संदर्भ में किसी वर्ष की संपत्ति सदन के समक्ष घोषित नहीं की थी।