प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025' के दौरान मध्य प्रदेश की 18 नई नीतियों का उद्घाटन किया।
इस मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा,
'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025'
विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में आज का ये कार्यक्रम बहुत ही अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए मैं मोहन यादव जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
पीएम मोदी ने आगे कहा," आज मुझे यहां आने में विलंब हुआ, इसके लिए मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूं। विलंब इसलिए हुआ क्योंकि कल जब मैं यहां पहुंचा तो एक बात ध्यान में आई कि आज 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा है। उसका समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय एक हो रहा था। उसके कारण संभावना थी कि सुरक्षा के कारण अगर रास्ते बंद हो जाएं तो बच्चों को परीक्षा के लिए जाने में कठिनाई हो जाएगी। ये कठिनाई न हो, बच्चे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। इसके कारण मैंने निकलने में ही 10-20 मिनट की देरी कर दी। इसके लिए मैं आपसे क्षमा मांगता हूं।"
बीते दशक में भारत ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में उछाल का दौर देखा है। इसका बहुत बड़ा फायदा मध्य प्रदेश को मिला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जो देश के 2 बड़े शहरों को जोड़ रहा है, उसका बड़ा हिस्सा MP से ही होकर गुजर रहा है। यानी एक तरफ MP को मुंबई के पोर्ट्स के लिए तेज कनेक्टिविटी मिल रही है और दूसरी तरफ नॉर्थ इंडिया के बाजार को भी ये कनेक्ट कर रहा है।
बीते 2 दशक में मध्य प्रदेश के लोगों के सपोर्ट से यहां की भाजपा सरकार ने गवर्नेंस पर फोकस किया। दो दशक पहले तक लोग MP में निवेश करने से डरते थे। आज MP निवेश के लिए देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है।
बीते 2 दशकों में मध्य प्रदेश ने ट्रांसफोर्मेशन का नया दौर देखा है। एक समय था जब यहां बिजली और पानी की बहुत सारी दिक्कतें थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति तो और भी खराब थी। ऐसी हालत में यहां इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था।
भारत के इतिहास में ऐसा अवसर पहली बार आया है, जब पूरी दुनिया भारत के लिए इतनी ऑप्मिस्टिक है। पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हो, अर्थनीति के विशेषज्ञ हो, विभिन्न देश हो या फिर इंस्टीट्यूशन्स इन सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं।
मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का 5th लारजेस्ट स्टेट है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के टॉप के राज्यों में है। मिनरल्स के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में है। मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, हर वो पोटेंशियल है जो इस राज्य को GDP के हिसाब से भी देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है।
कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड बैंच ने कहा है कि भारत आने वाले वर्षों में ऐसे ही दुनिया फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनोमी बना रहेगा। कुछ ही दिन पहले क्लाइमेट चेंज पर UN की एक संस्था ने भारत को सोलर पावनर की सुपरपॉवर कहा था। इस संस्था ने ये भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।