स्टोरी हाइलाइट्स
जिम में पसीना बहाने वाले बॉलीवुड अभिनेता और हस्तियां कैसे कम उम्र में गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं। फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड सितारों और मशहूर.
फिटनेस टिप्स: क्यों जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को हो जाती हैं गंभीर बीमारियां..
जिम में पसीना बहाने वाले बॉलीवुड अभिनेता और हस्तियां कैसे कम उम्र में गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं। फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड सितारों और मशहूर हस्तियों को क्यों हो रही है कई बीमारियां|
ये भी पढ़ें.. बढती उम्र में शारीरिक सम्बन्धों में घटता रुझान : Sexual health in middle ages
फिटनेस के बारे में जागरूक लोगों को भी हार्ट अटैक जैसी समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं। संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए शारीरिक रूप से फिट होना ही काफी नहीं है, आपको मानसिक रूप से भी खुद को स्वस्थ रखने की जरूरत है।
जिम में ज्यादा एक्सरसाइज करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। व्यायाम के दौरान अक्सर BP अधिक होता है। लंबे समय तक ऐसी स्थितियों से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। व्यायाम को अच्छी जीवन शैली का प्रतीक माना जाता है। लॉकडाउन के दौरान खुद को फिट रखने के लिए महिलाओं ने भी जिम का रुख भी किया।
ये भी पढ़ें.. Health Tips: दिमाग और मन को शांत रखने के लिए इस डाइट को करें शामिल..
हाल ही में देखा गया है कि फिटनेस के प्रति जागरूक बॉलीवुड सितारे और हस्तियां गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इससे लोगों के मन में व्यायाम को लेकर संशय पैदा होता है।
सिद्धार्थ शुक्ला, जिनका 40 साल की उम्र में निधन हो गया, इसका ताजा उदाहरण है। सिद्धार्थ अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक ACTOR थे। सिद्धार्थ का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि जिम में पसीना बहाने वाले बॉलीवुड अभिनेता और सेलिब्रिटी कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों का शिकार कैसे हो जाते हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत सभी के लिए शॉकिंग है। अगर पिछले कुछ सालों की बात करें तो कई फिटनेस फ्रीक अभिनेता और हस्तियां हृदय रोग और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो चुके हैं। कैंसर से जंग लड़कर ऋषि कपूर, इरफान खान जैसे एक्टर्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत का भी पिछले साल बहुत कम उम्र में निधन हो गया था।
इस बारे में क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ:
फिटनेस फ्रीक सेलिब्रिटी इतनी गंभीर बीमारियों का शिकार क्यों हो जाती हैं? फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों को भी दिल की समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं। संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए शारीरिक रूप से फिट होना ही काफी नहीं है, आपको मानसिक रूप से भी खुद को स्वस्थ रखने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें.. Health Tips: खाली पेट मुनक्का खाने के फायदे, रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट करे सेवन..
आमतौर पर अभिनेता और हस्तियां काम के दबाव के कारण सो नहीं पाते हैं, उन्हें अक्सर अपनी डेड लाइन को पूरा करने के लिए पूरी रात जागना पड़ता है। इसके अलावा, उनके निजी जीवन में कुछ तनाव हैं। यह अनिद्रा का कारण बनता है। नतीजतन, हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है|
हृदय रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन क्यों बढ़ रही है:
"कुछ साल पहले तक, हृदय रोग को आमतौर पर उम्र से संबंधित बीमारी के रूप में जाना जाता था। लेकिन हाल के वर्षों में बॉलीवुड अभिनेताओं सहित युवा भी इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। मशहूर हस्तियों की जीवन शैली ठीक नहीं है और शराब-धूम्रपान का मुख्य कारण माना जा सकता है। शराब, धूम्रपान से हृदय का स्वास्थ्य बहुत खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा, खराब जीवन शैली, नींद की कमी से खतरा बढ़ जाता है|
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि, लोग अक्सर मान लेंते हैं कि वे जिम में जितना समय देंगे या व्यायाम करेंगे, उतने फिट हैं, लेकिन यह सिर्फ धारणा है। व्यायाम हानिकारक भी हो सकता है।
जिम में अत्यधिक व्यायाम के गंभीर स्वास्थ्य परिणाम:
व्यायाम के दौरान अक्सर रक्तचाप BP अधिक होता है। लंबे समय तक ऐसी स्थितियों से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, जो लोग लंबे समय से अधिक सक्रिय हैं। उन्हें घुटने की गंभीर समस्याओं का अधिक खतरा होता है।