MP Board Exam 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इस बार का 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का पैटर्न अलग होगा। बोर्ड ने छात्रों के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं और सभी स्कूलों को इससे तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।
दरअसल पिछले साल तक विषयवार चैप्टर के अंक तय होते थे, जिसमें प्रश्न पत्र में किस विषय के चैप्टर से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन इस बार इसमें बदलाव किया गया है। एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2025 आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का भी अंदाजा देगा। सैंपल पेपर के लिए छात्र mpbse.nic.in पर जा सकते हैं।
एमपी बोर्ड द्वारा जारी सूचना में लिखा गया है कि हाई स्कूल हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के परीक्षा पैटर्न के आधार पर प्रश्न पत्रों के पैटर्न की जानकारी के लिए प्रमुख विषयों के अभ्यास के लिए सैंपल पेपर अपलोड किए जाएंगे। mpbse.nic.in किया गया है। इन प्रश्न पत्रों का मुख्य परीक्षा में प्रयुक्त प्रश्न पत्रों से कोई संबंध नहीं होगा और इन्हें विशेष प्रश्न नहीं माना जाना चाहिए। सैंपल पेपर के अनुसार, इस बार दो अंकों वाले छोटे प्रश्नों की संख्या अधिक होगी और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम होगी। वस्तुनिष्ठ प्रश्न 30 अंक के होंगे।
कक्षा 10 में प्रश्न पत्र 75 अंकों का होगा और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंकों का होगा, कक्षा 12 में प्रेक्टीकल सवजेक्ट का पेपर 70 अंकों का होगा और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंकों का होगा। नॉन-प्रैक्टिकल विषय का पेपर 80 अंकों का होगा।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का संभावित टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया है, जिसके तहत 10वीं बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। इसमें हिंदी विषय का पेपर पहले और साइंस का पेपर पहले बाद में होगा। 10वीं परीक्षा 2025 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। 12वीं कक्षा की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। अनुमान है कि इस बार 18 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
MP Board 12th Exam Pattern
वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 32 अंक
10 प्रश्र – दो अंक
चार प्रश्र – तीन अंक
चार प्रश्र – चार अंक
प्रैक्टिकल वाले विषय के प्रश्नपत्र- 70 अंक
प्रैक्टिकल – 30 अंक
MP Board 10th Exam Pattern
वस्तुनिष्ट प्रश्न – छह
रिक्त स्थानों की पूर्ति – छह अंक
सही गलत प्रश्न – छह अंक
सही जोड़ी बनाओ – छह अंक
एक वाक्य में उत्तर – छह अंक
12 प्रश्र – दो-दो अंक
तीन प्रश्न – तीन-तीन अंक
तीन प्रश्न – चार-चार अंक