प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर 13 दिसंबर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोल जोड़, कोलार रोड, भोपाल में प्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व रातापानी टाइगर सेंचुरी का लोकार्पण किया तथा जंगल की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जागरुकता हेतु वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
टाइगर रिजर्व से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तथा स्थानीय नागरिकों को रोजगार के नवीन अवसर भी प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग व चैतन्य काश्यप, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा और अभिनेता रणदीप हुड्डा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अभिनेता रणदीप हुड्डा रातापानी टाइगर रिजर्व के बारे में जागरूकता के लिए विरासत से विकास की ओर एक अनूठी दौड़ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली गोल जोड़ चौक से एकांत पार्क तक निकाली गई।
डॉ. यादव के साथ अभिनेता निर्देशक रणदीप हुड्डा भी शामिल हुए। दोनों ने इस दौरान बाइक रैली में बुलेट भी चलाई। इसके बाद सीएम मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचे जहां उन्होंने भोपाल को 630 करोड़ की सौगात दी। उन्होंने इस दौरान संभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें राजधानी से लेकर जिला मुख्यालयों तक विकास कार्यों की प्रदर्शनी देखी गई।
कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मुझे आज तक समझ नहीं आया कि बाघ और शेर के बीच एक शेर जंगल का राजा कैसे हो सकता है। जंगल का राजा बाघ है। दोनों के बीच बुनियादी अंतर यह है कि बाघ अपने भोजन के लिए शिकार करते हैं। जब शेर अपने शिकार का शिकार नहीं करता। बाकी शिकार करते हैं, जिसे वह खाता है।
सीएम ने कहा, 'बाघ हर शाम 4 बजे अपने पूरे इलाके पर नजर रखता है कि कोई घुसपैठिया तो नहीं आया। इसके विपरीत, वह सिंह के जीवन में अपने परिवार पर विश्वास करते हैं। वह फीमेल लाइनेस के साथ एक परिवार में रहता है। वह खुद शिकार नहीं करता। इस दौरान सीएम ने वीर सावरकर की फिल्म में रणदीप हुड्डा की एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से, कांग्रेस में कई लोग अब भी अनजाने में उनके बारे में बात करते हैं।’
रातापानी टाइगर रिजर्व एकमात्र ऐसा परिदृश्य बन गया है जहां 96 बाघों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्ष 2026 में होने वाली गणना में 150 से अधिक बाघ रातापानी टाइगर रिजर्व परिदृश्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही 2026 तक मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या 1100 के आसपास हो सकती है। उनका सर्वे रातापानी टाइगर रिजर्व से शुरू होगा, फिलहाल रातापानी में 12 से ज्यादा बाघिनें अपने शावकों के साथ घूम रही हैं। इनकी संख्या करीब 30 है। मप्र में फिलहाल 785 बाघ मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर 2 दिसंबर को रातापानी को राज्य का 8वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी। रातापानी टाइगर रिजर्व का कोर एरिया 763.812 वर्ग किलोमीटर और बफर एरिया 507.653 वर्ग किलोमीटर है। इस प्रकार टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1271.465 वर्ग किलोमीटर होगा।
कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता रणदीप हुडा ने कहा कि मैं कुरूक्षेत्र की धरती से आता हूं, जहां भगवान कृष्ण ने दुनिया को अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया। आज मैं उस भूमि पर आया हूँ जहाँ भगवान ने शिक्षा प्राप्त की थी।
बाघ अभयारण्यों के निर्माण और भारत सरकार के राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से बजट मिलने से वन्य जीवों का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है। इससे पर्यटन बढ़ने से स्थानीय ग्रामीणों को फायदा होगा। टाइगर रिजर्व बनने से रातापानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी और भोपाल "टाइगर कैपिटल" के नाम से जाना जाएगा।