भड़के शिवराज संवेदनशून्य हो गईं ममता दीदी, कहा जघन्य अपराध से ध्यान भटकाने लाया गया बिल


Image Credit : X

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप मामले पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए ममता दीदी को खरी-खरी सुनाई हैं। उन्होंने कहा कि ममता दीदी पत्थर दिल हो गयी है और वह मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। पहले माता-पिता को झूठ बताया गया कि उनकी बेटी बीमार है। फिर ये बताया गया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

शिवराज ने कहा कि इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। शिवराज ने कहा, ममता दीदी संवेदन शून्य हो गई है। मामले में कई घंटों तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बाद में पुलिस के सामने सबूत नष्ट कर दिये गये। यह अन्याय की पराकाष्ठा है। पूरा देश पीड़ित है। इसका परिणाम ममता दीदी को भुगतना पड़ेगा। शिवराज ने आगे कहा, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जघन्य अपराध से ध्यान भटकाने बिल लाया गया है। ममता सरकार पहले ये बिल क्यों नहीं लाई?

मध्यप्रदेश ने तो देश में सबसे पहले 2017 में ही, दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा का कानून, लागू कर दिया था।अब तक 42 लोगों को फांसी की सजा। डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फांसी की सजा मिले। उन्होंने सवाल करते हुए कहा, कि ममता दीदी क्या आप इस बिल के बाद संदेशखाली के आरोपी शेख शाहजहां को फांसी देंगी? आपको बता दें, संदेशखाली में अनेक महिलाओं ने शेख शाहजहां पर उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगाए थे।