मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है,राज्य में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के बीस शहरों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है।
प्रदेश में गर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को नर्मदापुरम में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को नर्मदापुरम देश के सबसे गर्म शहरों में 10वें स्थान पर रहा। 20 शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 43.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रतलाम में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात और राजस्थान में गर्मी काफी बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में भी गर्मी बढ़ गई है। शुक्रवार 18 अप्रेल को तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
गुरुवार को नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम में तापमान 43.2 डिग्री रहा। गुना में तापमान 42.4 डिग्री, शाजापुर में 42.1 डिग्री, नरसिंहपुर-धार में 42 डिग्री, टीकमगढ़ में 41.5 डिग्री,सागर में 41.4 डिग्री, नौगांव, खजुराहो-मंडला में 41 डिग्री रहा। इसी तरह खरगोन में 40.6 डिग्री सेल्सियस, खंडवा-दमोह में 40.5 डिग्री, रायसेन में 40.4 डिग्री और शिवपुरी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 42 डिग्री था। भोपाल में तापमान 41.1 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, उज्जैन में 41.5 डिग्री और जबलपुर में 39.6 डिग्री रहा।
अप्रेल माह के तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज होने से इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राज्य भर में दिन का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हीटस्ट्रोक 2 से 3 दिनों तक रह सकता है। हल्की बारिश की संभावना है। चौथे सप्ताह में जब उत्तर-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ेंगी तो पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानी 27 से 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभागों में पारा 43-45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण अप्रैल के आखिरी महीने में 3 से 4 दिन तक भीषण गर्मी पड़ सकती है।
18 अप्रैल को उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खानपुर और बुरहानपुर में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं भी चल सकती हैं।
19 अप्रैल को दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण होगा।