World Cancer Day 2025: 4 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस, जानें थीम और महत्व


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

World Cancer Day 2025: विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है, यह हर साल एक विशेष थीम पर मनाया जाता है..!!

World Cancer Day 2025: विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। यह हर साल मनाया जाता है। कैंसर दिवस मनाने का उद्देश्य जनता में कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इस बीमारी से लड़ने के वैश्विक प्रयासों को मजबूत करना है। कैंसर आज विश्व भर में मृत्यु के सबसे बड़े कारणों में से एक है। विश्व कैंसर दिवस का उद्देश्य न केवल लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करना है, बल्कि इसकी रोकथाम, उपचार और नियंत्रण को बढ़ावा देना भी है।

राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में भारत में कैंसर के 14,96,972 मामले सामने आएंगे। वहीं, भारत में कैंसर के मामले 2040 तक दोगुने हो जाने का अनुमान है। हर साल विश्व कैंसर दिवस एक थीम पर मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day 2025 Theme) की थीम 'यूनाइटेड बाय यूनिक' रखी गई है। इस थीम का उद्देश्य यह संदेश देना है कि कैंसर एक ऐसी लड़ाई है जिसे न केवल इलाज से बल्कि लोगों के सहयोग से भी जीता जा सकता है और हमें इसे जड़ से खत्म करना है।

विश्व कैंसर दिवस समारोह की शुरुआत 2000 में पेरिस में हुई थी। दरअसल, 4 फरवरी 2000 को पेरिस में 'कैंसर के खिलाफ विश्व शिखर सम्मेलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) द्वारा की गई थी। आपको बता दें कि यूआईसीसी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी है।

विश्व कैंसर दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य आम जनता को कैंसर जैसी घातक बीमारी के बारे में जागरूक करना है कि कैंसर क्यों होता है और यह कैसे फैलता है। इसका उद्देश्य कैंसर के बारे में गलत धारणाओं को दूर करना और दुनिया भर में सरकारों द्वारा चलाए जा रहे कैंसर संबंधी अभियानों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही इस तथ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है कि कैंसर 100 प्रतिशत इलाज संभव है।