जम्मू संभाग के जिला डोडा में एक बड़े सड़क हादसे में 33 लोगों की मौत हो  गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही थी।

हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।