सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समाज को बांटकर राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है, कासगंज में पिछले साल कुछ ऐसा ही हुआ था। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब कभी सपा की सरकार बनी तो जातीय जन गणना करवाई जाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आरएसएस का राजनीतिक दल है। आरएसएस ने पांच दशक तक अपने नागपुर मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया। वही समाजवादियों ने जनेश्वर पार्क में सबसे ऊंचा झंडा लगवाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीति हमेशा से ही लोगों को बांटकर राजनीति करने की रही है। डिप्टी सीएम पिछड़े वर्ग स्वयं पिछड़े वर्ग से आते हैं। इसलिए उनका कहना है, कि भाजपा केवल दिखावा कर रही है, कि वो पिछड़ों के साथ है, पर वास्तव में ऐसा नहीं है।