सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिवटर पर सोमवार को #Boycott_GaanaApp टॉप ट्रेंडिंग में है। मुस्लिम कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले एक गीत को लेकर गाना ऐप पर बैन की मांग की जा रही है और इसके बॉयकॉट को लेकर सोशल मीडिया कैंपेन भी चलाया जा रहा है.  

दरअसल 'गाना ऐप' पर कट्टर पंथियो के गुणगान करने वाले गाने चलाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि 'गाना ऐप' पर नफरत को बढ़ावा देने वाले गाने हैं। सबसे ज्यादा आपत्ति 'सिर तन से जुदा' को लेकर जताई जा रही है। 

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि 'सिर तन से जुदा'  सिर्फ 'गाना ऐप' ही नहीं और भी म्यूजिक प्लेटफार्म पर मौजूद है। यूजर्स ने सभी ऐप से इस विवादित गाने को तुरंत हटाने की मांग की है।

लोगों का कहना है, कि इस तरह के गाने लोगों में डर पैदा कर सकते हैं, ये गाने परेशान कर देने वाले हैं।  इन्हें तुरंत हटा दिया जाना चाहिए। वहीं इस संबंध में 'गाना ऐप' की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है।