आज़ादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में हर-घर तिरंगा अभियान का शनिवार से आगाज हो गया। इसी श्रंखला में गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर तिरंगे को सम्मान देते हुए अपनी पत्नि के साथ तिरंगा फहराया।

इस बात की जानकारी शाह ने अपने ट्वीट करके दी, साथ ही उन्होंने ये कैप्शन भी लिखा है, 

तिरंगा हर भारतवासी का अभिमान है। तिरंगा हमारा गौरव है। यह सभी भारतीयों को एकजुट करता है और प्रेरित करता है। यह देश की समस्त विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोकर अद्भुत राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है। पीएम नरेंद्र मोदी जी के #HarGharTiranga  अभियान के अंतर्गत आज अपने आवास पर तिरंगा फहराकर देश के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरों को नमन किया।

सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सभी लोगों से अपने-अपने घरों या प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज से शुरू हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। 

देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर काफी उत्साह है। पहले अगर तिरंगा खुले में फहराया जाता है, तो उसे सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराये जाने का नियम था। सरकार ने जुलाई 2022 में इसमें संशोधन किया गया और अब लोग दिन-रात अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकेंगे।