Nehru Memorial Name Change: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्ली के तीन मूर्ति परिसर स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (PMML) कर दिया गया हैं. जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है.

राहुल गांधी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार यानी 17 अगस्त को कहा, नेहरू जी की पहचान उनके कर्म है, उनका नाम नहीं. उन्होंने यह बयान लद्दाख दौरे पर रवाना होने से पहले दिया.

दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर राहुल गांधी-

राहुल गांधी आज से दो दिवसीय लेह-लद्दाख दौरे पर हैं. वह इस दौरान लद्दाख प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन करेंगे.

नेहरू मेमोरियल को लेकर जुबानी जंग-

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी करने को लेकर बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू के महान योगदान को कभी नहीं छीन सकते.