भोपाल: उच्च शिक्षा विभाग ने गीतांजलि कॉलेज में फर्स्ट और सेकंड ईयर की लगभग पांच हजार छात्राओं की मार्कशीट में “कोविड” लिखने के मामले में सख्त रुख अपनाया है।
विभाग ने गीतांजलि कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. अल्का डेविड को प्राचार्य के प्रभाव से हटा दिया है और कॉलेज में पदस्थ भूगोल के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर. एन. चौबे को प्रभारी प्राचार्य बना दिया है। वहीं अब छात्राओं को भले ही दोबारा से कोविड मुक्त अंकसूचियां प्रिंट कर दी जा रही हैं।
उच्च शिक्षा विभाग ने इसे छात्राओं के भविष्य के प्रति गंभीर लापरवाही माना है, इसके प्राचार्य को हटा दिया है।
यह है पूरा मामला: प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेज द्वारा एक महीने पहले गत वर्ष की यूजी पीजी की फर्स्ट और सेकंड ईयर की 5 हजार छात्राओं को मार्कशीट प्रदान की गई मार्कशीट पर कोरोना लिखा देख छात्राएं परेशान हो गई, क्योंकि शासन ने ओपन बुक एग्जाम लेने के बाद मार्कशीट पर कोरोना संक्रमण का जिक्र करने से मना किया था।
मामले की शिकायत उच्च शिक्षा विभाग की की गई थी। शिकायत मिलने के बाद आयुक्त, उच्च शिक्षा ने कोरोना प्रिंटेड मार्कशीट पर प्राचार्य डॉ. अलका डेविड से जवाब तलब किया था।
इस पर प्राचार्य डेविड ने एक कम्प्यूटर ऑपरेटर की गलती बताकर पल्ला झाड़ लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।