स्वतंत्रता दिवस पर थाने के अंदर वर्दी में नागिन डांस करने वाले दारोगा और सिपाही का वीडियो आपने भी देखा होगा। अब यह भी जान लीजिये कि वीडियो में बीन पर नाग-नागिन की तरह लहरा-लहरा कर डांस करने वाले दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो गई है। 

वीडियो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का था। यहाँ स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद थाने के अंदर ही डीजे की धुन पर थाने में तैनात दारोगा सौरव कुमार और कॉन्स्टेबल अनुज नागिन डांस करने लगे थे। 

वर्दी में नागिन डांस करने वाले दारोगा और सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।  दोनों का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया था।

सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मियों को वर्दी में नागिन डांस करता देख एसपी ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। एसपी ने दरोगा सौरभ कुमार और कॉन्स्टेबल अनुज को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने पूरे मामले की जांच के निर्देश भी जारी किए हैं।