MP News: देश भर में तमाम तरह के विवादों के बावजूद भी ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. सियासत में भी इस फिल्म पर विवाद बना हुआ है.

एक तरफ बीजेपी शासित राज्यों में यह फिल्म टैक्स फ्री कर दी गई है. तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने इस फिल्म से दूरी बना ली है. कुछ विपक्षी राज्यों में तो यह फिल्म बैन भी हो चुकी हैं.

सोशल मीडिया के ज़रिये फिल्म को लेकर तरह-तरह की अफ़वाहे भी सामने आने लगी हैं. हाल ही में शिवराज सरकार ने साफ़ कर दिया था कि मध्यप्रदेश में ‘द केरला स्टोरी’ टेक्स फ्री रहेंगी.

इस बयान के कुछ दिन बाद ही एक गलत अफवाह भी सोशल मीडिया के ज़रिये सामने आई कि एमपी में यह फिल्म टेक्स फ्री नहीं होगी.

खबरों की सुर्खियां में आने के बाद अब हाल ही में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बयान के ज़रिये ये साफ़ कर दिया कि ‘द केरला स्टोरी’ एमपी में टैक्स फ्री है और रहेगी.

https://twitter.com/drnarottammisra/status/1656547041017839616?s=20

उन्होंने सोशल मीडिया में फिल्म के टैक्स फ्री नहीं होने की वायरल खबरें को निराधार बताते हुए कहा, इस तरह की गलत ख़बरों से बचने की जरूरत हैं. अब कुल मिलाकर एमपी में यह फिल्म टैक्स फ्री ही रहेगी.