मध्यप्रदेश के मुखयमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल दिनभर की बैठकों और कार्यक्रम के बाद अपनी पूरी कैबिनेट के साथ द केरल स्टोरी फिल्म देखी। इस मौके पर सीएम शिवराज फिल्म के कलाकारों से भी मिले। इसकी व्यवस्था अशोका लेक व्यू ओपन थिएटर में में की गई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ लेखक और उनकी कैबिनेट के साथ अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।
फिल्म देखने के बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट करके फिल्म के कलाकारों और फिल्म की तारीफ़ की है, “द केरला स्टोरी' आतंकवाद और लव-जिहाद के घिनौने चेहरे को उजागर करती है। आज फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के कलाकारों से भेंटकर साथी मंत्रीगणों के साथ फिल्म देखी। हमारी बेटियों के वर्तमान एवं भविष्य को बर्बाद कर जिहाद की आग में झोंकने वालों के षड्यंत्र को देश समझने लगा है। इस अति महत्वपूर्ण विषय को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का साहसपूर्ण कार्य करने के लिए पूरी टीम को साधुवाद।”
बता दें मध्य प्रदेश सरकार ने पहले ही फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है और शिवराज के मंत्री फिल्म के पक्ष में बात करते रहे हैं। मंत्री मंडल के सभी सदस्यों ने परिवार समेत लव जिहाद पर बनाई गई फिल्म केरला स्टोरी सपरिवार देखी।