अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में अल-कायदा का सरगना अयमान अल-जवाहिरी मारा गया। अल-जवाहिरी की मौत भारत के लिए राहत के साथ चुनौती भी माना जा रहा है। वहीं भारत में अल जवाहिरी की मौत पर बयानों का दौर चल पड़ा है।
भाजपा सांसद रविकिशन ने एक इंटरव्यू में अल जवाहिरी की मौत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत में भी ऐसे कई अल जवाहिरी छिपे है। ये कीड़े, जानवर लोग देश के लिए ख़तरा हैं। इनको खोज-खोज के मारना पड़ेगा।
रवि किशन ने अपने बयान में आगे कहा कि ऐसे अल जवाहिरी एक मरते हैं तो 100 को पैदा करके जाते हैं। ये मत समझिए कि एक जवाहिरी के मरने से आतंवाद खत्म हो जायेगा। ये एपने पीछे हज़ारों अल जवाहिरी ट्रेंड कर जाते हैं जैसा ओसामा बिन लादेन ने किया था। इन्हें लगातार खोज खोज कर मारना होगा।
गौरतलब है कि अमेरिकी कार्रवाई में ओसामा बिन-लादेन के मारे जाने के बाद जवाहिरी अल-कायदा का सरगना बना था। खुफिया विभाग को जवाहिरी के उसके काबुल स्थित घर में अपने परिवार के साथ छिपे होने की जानकारी मिली थी।
बाइडेन ने अभियान के लिए पिछले सप्ताह अनुमति दी थी और इसे रविवार को अंजाम दिया गया। जवाहिरी पहले पाकिस्तान में छिपा हुआ था लेकिन जब अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार आई, तो वह भी यहां रहने आ गया था।