अनानास और बादाम का हलवा सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है।  सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग अपने खाने-पीने पर खास ध्यान देते हैं। जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

आज हम आपको एक ऐसे हलवे के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। बच्चों को यह रेसिपी बहुत पसंद आती है।

अनानास और बादाम से बनी हलवा सर्दियों में बहुत फायदेमंद होती है। यह सबसे आसान व्यंजनों में से एक है और इसे साधारण सामग्री के साथ घर पर तैयार किया जा सकता है।

इस रेसिपी में खोया और बादाम मिलाने से यह स्वादिष्ट और सेहतमंद बन जाएगा। अगर आप भी अनानास प्रेमी हैं तो आपको यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी।

इस रेसिपी को बनाने से पहले आपको अनानास के स्लाइस, बादाम, काजू और किशमिश की आवश्यकता होगी। तो आइए जानते हैं अनानास और बादाम का हलवा बनाने की विधि।

अनानास बादाम हलवा

पाइनएप्पल बादाम हलवा के लिए सामग्री:

2 बड़े कप अनानास मैश

250 ग्राम बादाम

150 ग्राम देशी घी

150 ग्राम खोवा

दस से पंद्रह काजू

125 ग्राम चीनी

एक चम्मच इलायची पाउडर।

हलवा बनाने का तरीका-

सबसे पहले अनन्नास को धोकर छील लें और उसके टुकड़ों को मैश कर लें।

गैस पर एक मोटी कड़ाही गरम करें।

इसमें देसी घी डालकर अनन्नास को भून लें। धीमी आंच पर अनन्नास को घी में तलने दें।

जब तक उसके अंदर का पानी नहीं निकल जाता।

बादाम को छीलकर मिक्सर में पीस लीजिए।

अगर आपके पास बादाम को तीन से चार घंटे भिगोने का समय नहीं है, तो बादाम को दो से तीन मिनट तक गर्म पानी में उबालने के बाद, उन्हें निकाल लें और सारे छिलके निकाल दें।

बादाम को मिक्सर में पीस कर, उन्हें अनानास के साथ पैन में डाल दें।

इस पेस्ट को अनानास के साथ धीमी आंच पर भूनें। जब दोनों अच्छे से मिक्स हो जाएं तो चीनी डालें।

चीनी घुलने के बाद खोवा डालें और धीमी आंच पर चलाते रहें। ध्यान रहे कि हलवा तले में चिपके या जले नहीं।

अच्छे से पक जाने के बाद गैस बंद कर दें। अंत में इलायची पाउडर डालें और मिलाएँ। सर्व करते समय बारीक कटे हुए काजू डालें।

नोट:- इस रेसिपी में हमने चीनी का इस्तेमाल किया है। हालांकि आप इसमें गुड़ भी मिला सकते हैं।