सैमसंग इंडियन मार्केट में 7 जुलाई को नया 5ल स्मार्टफोन गैलेक्सी एम 34 लॉन्च करने जा रहा है। कोरियन टेक कंपनी ने आज स्मार्टफोन की लॉन्च डेट के साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। सैमसंग का ये स्मार्टफोन 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी और 50 मैगापिक्सल के कैमरे के साथ आएगा। 

मीडियम बजट सैगमेंट में ये स्मार्टफोन बायर्स के लिए 7 जुलाई दोपहर 12 बजे से ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और अन्य रिटेल स्टोर्स पर खरीदी के लिए अवेलेबल हो जाएगा। यहां हम फोन के लॉन्च से पहले इसके एक्सपेक्टेड प्राइस और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं। 

लीक के मुताबिक भारत में स्मार्टफोन को दो वैरिएंट में उतारा जा सकता है। इसके 8 जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 25 हजार हो सकती है।