मुरैना. एमपी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां बस और बोलेरो की भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें 1 की मौत हुई जबकि 8 लोग घायल हो गए. हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 8 सवार घायल हुए हैं। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. इधर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार जौरा निकलने के बाद सिकरौदा और मकुंदा के बीच यह हादसा हुआ है। जोरा और कैलारस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं.
बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं और ये सभी एक गमी में जा रहे थे. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जो अन्य 8 लोग घायल हुए हैं उनमें से 7 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं. घायलों को जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है. जबकि 1 व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र कैलारस भेजा गया। बोलेरो में सवार सभी लोग पोरसा के औरेठी गांव के पास जनकपुर से सबलगढ़ जा रहे थे। इधर यात्री बस पहाड़गढ़ से मुरैना की ओर जा रही थी.