किशमिश 'आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर' से भरपूर होती है। इसलिए इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से कई फायदे मिल सकते हैं। यह शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद रहती है। जैसे आंखों की चमक बढ़ेगी, एनीमिया की कमी दूर होगी, ब्लड प्रेशर कंटोल में रहेगा, जोड़ों का दर्द दूर होगा। इसके अलावा यह कई तरह से फायदेमंद हैं..!
भीगी हुई किशमिश के फायदे-
किशमिश में शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसे रात भर भिगोने से इसकी चीनी की मात्रा कम हो जाती है और इसके पोषण मूल्य में वृद्धि होती है। डॉक्टर्स ने बताया कि रोज सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने के 10 फायदे है।
जानिए फायदे-
रात को सोने से पहले 1 मुठ्ठी किशमिश 1 कप पानी में भिगो दें। सुबह पानी को छान कर पी लें और किशमिश को चबा चबाकर खा लें।
1. कमज़ोरी होगी दूर-
किशमिश में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज होता है जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है और कमजोरी को दूर करता है।
2. खून की कमी दूर होगी-
इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है। किशमिश को सुबह पानी में भिगोकर खाने से खून की कमी दूर होती है।
3. बीपी रहेगा नॉर्मल-
किशमिश में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। इसे नियमित रूप से खाने से हाई बीपी नॉर्मल रहता है।
4. पाचन में होगा सुधार-
भीगी हुई किशमिश को चबाकर खाने से कब्ज दूर होती है और पाचन में सुधार होता है।
5. बुखार में फायदेमंद-
इसके जीवाणुरोधी गुण बुखार को ठीक करने में मदद करते हैं।
6. जोड़ों का दर्द होगा दूर-
इसमें जोड़ों को मजबूत रखने वाला गुण होता है। जो जोड़ों के दर्द से राहत देने में फायदेमंद होता है।
7. आँखों के लिए फायदेमंद-
किशमिश में बीटा कैरोटीन होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
8. गले की खराश के लिए फायदेमंद-
भीगी हुई किशमिश को अच्छी तरह से चबाने से गले की खराश में आराम मिलता है।
9. हृदय रोग के लिए फायदेमंद-
इसे खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की समस्याओं से बचाव होता है।
10. कैंसर का ख़तरा होगा कम-
इसके एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को हटाकर कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।