कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में करंट से 10 लोगों की मौत हो गई। जलपेश जा रहे यात्रियों को ले जा रही एक पिकअप वैन में करंट के बाद यह घटना हुई। रविवार देर रात कूचबिहार में बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एक पिकअप वैन में करंट के बाद घटना हुई। घटना के तुरंत बाद यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया. वैन में सवार 27 में से 16 लोगों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इन्हें घटना में उन्हें मामूली चोटें आई थीं।
पुलिस ने आशंका जताई कि कि घटना वैन में डीजे सिस्टम के जनरेटर की वायरिंग के कारण हुई होगी। माथाभंगाके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा यात्रियों को ले जा रही एक पिकअप वैन बिजली की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर, डीजे सिस्टम की वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था।
इधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में डीजे के जेनरेटर से वाहन में करंट दौड़ा जिससे जलपेश जा रहे 10 कांवड़ियों की मौत हो गई है. बंगाल के जलपेश में प्रसिद्ध शिवमंदिर है. बताया जा रहा है कि सभी शिव भक्त पिकअप वाहन में सवार होकर ही जलपेश जा रहे थे. मेखलीगंज के चंगराबंध में वाहन में लगे डीजे के जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे करंट पसर गया. इस हादसे में 10 कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई जबकि 16 लोग जख्मी हो गए.