मध्य प्रदेश में साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं। चुनावी साल के चलते सभी पार्टियां अभी से ही मतदाताओं को लुभाने के लिए रोज़ नई घोषणाएं कर रही हैं।
सभी रानीतिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता जनता से बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट तक बिजली का बिल आधा कर दिया जाएगा। कमलनाथ ने धार जिले के बदनवार में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही है।

आधा किया जाएगा बिजली बिल 

कमलनाथ ने कहा कि वे पहली बार कह रहे हैं कि प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो '100 रुपये में 100 यूनिट नहीं, बल्कि 100 यूनिट बिजली माफ की जाएगी।' वहीं 200 यूनिट बिजली का बिल आधा हो जाएगा। 

यह ऐलान कमलनाथ पहले ही कर चुके हैं

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नारी सम्मान योजना की घोषणा की है। जिसके तहत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1500 रुपये जमा करने और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने महिलाओं के लिए पर्चा भरना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कमलनाथ ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना और किसानों का कर्ज माफ करने का भी वादा किया है। 
बता दें कि कमलनाथ ने 17 मई को 'नारी सम्मान योजना' के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मिशन-2023 के तहत हम कमलनाथ की घोषणाओं को प्रदेश भर में घूम-घूम कर प्रचार-प्रसार करेंगे।
बदनवार में कमलनाथ ने जनसभा और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में किसान, गरीब, युवा और हर वर्ग पीड़ित है। उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति के साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग भी चिंतित हैं।