भोपाल: राज्य सरकार 7 हजार 447 करोड़ रुपये मूल्य की 11 खदानों की नीलामी करने जा रहा है। इसके लिये उसने टेण्डर जारी कर दिये हैं तथा 12 नवम्बर तक ऑनलाईन बिड ली जायेंगी।

 

जिन दस ब्लाकों में इन खनिजों का निर्धारण किया गया है उनमें शामिल हैं :

 

दमोह जिले के करोंदी सगोडी, गुधा एवं निमारमुंडा ब्लाक में लाईमस्टोन, कटनी जिले के जमुनवालीकला ब्लाक में लाईमस्टोन, रीवा जिले में टिकार ब्लाक में बाक्साईट, बालघाट जिले के पचामा ब्लाक में बाक्साईट, छतरपुर जिले के मरदेवरा ब्लाक में रॉक फास्फेट एवं बाजना ब्लाक में आयरन ओर, जबलपुर जिले के खुदावाल ब्लाक में आयरन ओर तथा छिन्दवाड़ा जिले के भूयारी ब्लाक में बेस मेटल हेतु।
 

उक्त सभी खदानों की नीलामी में लेटर आफ इंटेंट दिसम्बर में जारी होगा तथा माईनिंग प्लान, पर्यावरण स्वीकृति आदि लेने के लिये तीन वर्ष का समय दिया जायेगा। राज्य के खनिज विभाग उक्त खनिजों के पूर्वेक्षण के दौरान यूरेनियम भी पाया था लेकिन भारत सरकार के नियमों के अनुसार, इनका खनन परमाणु ऊर्जा विभाग करेगा।