मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के तंजावुर जिले के कलियामेडु क्षेत्र में मंदिर उत्सव समारोह में रथयात्रा के दौरान हुई घटना में श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। सीएम शिवराज ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को सदगति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। सीएम ने ट्वीट कर घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
Deeply pained by the news of the untimely demise of many precious lives in an accident during the procession in Thanjavur district of Tamil Nadu.
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 27, 2022
I pray to Almighty God to grant Sadgati to the departed souls and strength to the bereaved family members.
।। ॐ शांति ।।
ऐसे हुई पूरी घटना-
तमिलनाडु राज्य के तंजावुर जिले के एक मंदिर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। बुधवार (27 अप्रैल) की सुबह एक रथ यात्रा में दो बच्चों समेत ग्यारह लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह घटना उस समय हुई जब जुलूस के दौरान लोग पालकी के साथ जा रहे थे। तभी अचानक पालकी एक मोड़ से गुजरते समय एक ओवरहेड तार के संपर्क में आ गई थी।
Tamil Nadu | At least 10 people died after a temple car (of chariot festival) came in contact with a live wire in the Thanjavur district. More details are awaited. pic.twitter.com/clhjADE6J3
— ANI (@ANI) April 27, 2022
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना में दो बच्चों समेत ग्यारह लोगों की मौत हो गई। इस बीच गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को इलाज के लिए तंजावुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मध्य क्षेत्र, तिरुचिरापल्ली के महानिरीक्षक वी बालकृष्णन ने कहा कि, प्रशासन ने दुर्घटना पर ध्यान दिया है और जांच शुरू कर दी है।
तमिलनाडु में हुई घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। पीएमओ ने लिखा, तमिलनाडु के तंजावुर में हुई त्रासदी से मुझे गहरा दुःख पंहुचा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मेरी प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं।
Deeply pained by the mishap in Thanjavur, Tamil Nadu. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. I hope those injured recover soon: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 27, 2022
इस बीच घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिससे साफ पता चलता है कि रथ के एक ओवरहेड तार के संपर्क में आने से यह घटना घटी है। जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु में भक्त बड़ी संख्या में वार्षिक रथ उत्सवों में भाग लेते हैं।