मिजोरम के 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। राज्य में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने स्पष्ट बहुमत हैसल किया है। वहीं सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की हार के साथ ही CM जोरमथंगा आइजोल-ईस्ट 1 से चुनाव हार गए है।

राज्य में पहली बार बीजेपी ने कांग्रेस से ज्यादा सीटें हासिल की हैं। 98 फीसदी ईसाई आबादी वाले सैहा जिले की दोनों सीटों पर बीजेपी ने परचम लहराया है जबकि राज्य में कांग्रेस को एक ही सीट मिली है। हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में कल मिली बंपर सफलता के बाद मिज़ोरम में कांग्रेस से आगे निकल भाजपा ने राज्य में आगे बढ़ने के संकेत दे दिए हैं।

अब जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा यहाँ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की जीत से खुश हैं। अब अगले दो दिनों के बीच राज्यपाल से मुलाकत कर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय करेंगे।  इसी महीने होगा।

गौरतलब है कि लालदुहोमा एक पूर्व IPS अधिकारी हैं। वे पूर्व PM इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। उनकी पार्टी ने दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ा। साल 2018 में ZPM को 8 सीटें मिली थीं।