मोरबी हादसा जितना दिख रहा है, उससे कहीं ज़्यादा बड़ा बताया जा रहा है। हादसे में लगभग 140 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में राजकोट से BJP सांसद मोहनभाई कुंडरिया के 12 रिश्तेदारों की भी मौत हो गई है। मोहनभाई ने खुद इस बात की पुष्टि की है।
पुल लगभग एक सदी पुराना था और हाल ही में मरम्मत और नवीनीकरण के काम के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया था। पुल को रिनोवेशन के लिए 6 माह पहले बंद किया गया था और करीब 2 करोड़ की लागत से इसे रिनोवेट कर 4 दिन पहले ही खोला गया था।
पुल को बिना म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की अनुमति के खोला गया था। इस लापरवाही के लिए म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और उसके अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
इधर हादसे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को अहमदाबाद में होने वाले वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है। हादसे के बाद कई लोग अभी भी लापता हैं। उन्हें खोजने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है। हादसे पर खुद गृह मंत्री अमित शाह बारीकी से नजर रखे हुए हैं। वे रात भर प्रधानमंत्री कार्यालय के संपर्क में रहे। गुजरात के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने भी पूरे हालात का जायजा लिया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घटना की पूरी जानकारी दी गई