रेलवे ने आज यानि शुक्रवार को कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है. यदि आप आज कहीं रेल यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले इनकी लिस्ट देख लें. भारतीय रेलवे ने आज 141 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

IRCTC वेबसाइट में इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक 10 जून 2022 को कुल 141 ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं 10 जून को कुल 6 ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। इसमें ट्रेन के नंबर 14863, 14863, 14863, 14888, 14888 और 18022 शामिल हैं। इसके साथ ही कुल 12 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। पुनर्निर्धारित ट्रेनों की लिस्ट में ट्रेन संख्या 03298, 04133, 01040, 04685, 05053, 05509, 06616, 06921, 07971, 12419, 14005 और 22638 शामिल हैं। 

रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों को हो रही इस असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि निरस्त ट्रेनों की लिस्ट को चेक करने के बाद ही यात्रा पर जाना चाहिए. अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेन निरस्त करने पर अधिकारियों का कहना है कि रेलवे नई सुविधाओं पर काम कर रहा है, लेकिन कई बार अपरिहार्य कारणों से ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है। खराब मौसम आंधी, तूफान, बारिश आदि के साथ ही लाइनों पर चल रहे काम के कारण भी ट्रेनों को रद्द किया जाता है.हर दिन हजारों ट्रेन रेलवे ट्रैक से गुजरती हैं, इसलिए इनकी सही मरम्मत करना भी बहुत जरूरी है।

ऐसे चेक करें रीशेड्यूल ट्रेन, डायवर्ट ट्रेन और कैंसल ट्रेन की पूरी लिस्ट
- सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ वेबसाइट पर जाएं।
- यहां एक्सेप्शनल ट्रेनों का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- इसके बाद रिशेड्यूल, डायवर्ट और कैंसिल ट्रेनों की सूची पर क्लिक करें।