टी-20 वर्ल्डकप में सुपर-12 के अपने पहले मुक़ाबले में टीम इंडिया ने पकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया। भारत ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने भी 40 रन बनाये।

इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए।  टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने तीन तीन विकेट झटके। 

भारत-पाक के इस महामुक़ाबले में टॉस रोहित शर्मा ने जीता और पाकिस्तान को बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद ख़राब रही दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म को पवेलियन भेज दिया। 

पाकिस्तान अभी इस झटके से उबारा भी नहीं था कि अर्शदीप ने भारतीय टीम को दूसरी बड़ी सफलता दिलायी। अर्शदीप ने फ़ॉर्म में चल रहे बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान को भी चलता कर दिया। दो विकेट जल्द करने से पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई। 

हालाँकि इसके बाद शान मसूद और इफ्तखार अहमद ने पारी को संभालते हुए इसको को 91 तक पहुंचाया। यहाँ ख़तरनाक दिख रहे इफ़्तिख़ार अहमद को मोहम्मद शमी ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार विकेट झटके 14 ओवर में हार्दिक पंड्या ने दो विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी पर ब्रेक लगा दिया। पाक के लिए शान मसूद ने 52 और इफ्तखार अहमद ने 51 रनों की पारी खेली।  

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। प्लेइंग इलेवन में रोहित ने यजुवेंद्र चहल के स्थान पर आर अश्विन  को प्राथमिकता दी है वहीं तेज गेंदबाजी मे हर्षल पटेल को बाहर कर मोहम्मद शमी को अंतिम-11 में शामिल किया गया   

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, आसिफ अली, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ।