झाबुआ में एक बैंक आग की लपटों से घिर गया. आग पर काबू पाने के लिए यहां कई दमकलें पहुंचीं. बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह 6 बजे आग दिखी थी.

शहर की यूनियन बैक ऑफ इंडिया की शाखा में आग लग गई। घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है जब लोगों ने बैंक भवन से आग निकलते देखी. दमकल और पुलिस को तुरंत सूचना दी। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है लेकिन माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से बैंक में आग लगी होगी। कुछ लोगों का कहना है कि देर रात से ही बैंक के अंदर-अंदर आग जल रही थी। आग का पता आसपास के रहवासियों को तब लगा जब भवन से धुआं निकलते दिखा। इसके बाद थाने और दमकल को सूचना दी गई। 

सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। पांच दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग तो बुझा दी गई है लेकिन बैंक के अंदर रखा फर्नीचर और दस्तावेज जल चुके हैं। फर्निचर से भी धुआं लगातार निकल रहा है। आग से नुकसानी का पता बैंक मैनेजर और स्टॉफ के पहुंचने के बाद ही लग पाएगा। झाबुआ कोतवाली थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि आग लगने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. फिलहाल दमकल वाहनों से आग बुझा दी गई है।