इंदौर.  मंगेतर के साथ रात रुकने और पार्टी करने के लेडी अफसर ने 2.50 लाख रुपए मांगे . खुद मंगेतर ने यह दावा किया है.  TI हाकम सिंह सुसाइड केस की जांच के बीच यह लेडी पुलिस अफसर का एक और बड़ा खुलासा हुआ है। TI हाकम सिंह पवार को पिता समान बता चुकी इस लेडी ASI का सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है। इसमें यह लेडी ASI अपने मंगेतर पर ही ढाई लाख रुपए देने का दबाव बना रही है। रुपए नहीं देने पर वह उसे कोई और कदम उठाने की धमकी दे रही है। वह स्पष्ट कह रही है कि ये रुपए वह उसके साथ बिताई रात और पार्टी के बदले चार्ज के रूप में मांग रही है। लेडी पुलिस ASI के मंगेतर ने पुलिस काे भी यह ऑडियो देने के साथ ही आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। 

आडियो और पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार लेडी ASI व उसके मंगेतर के बीच हुई बातचीत के कुछ अंश...

मंगेतर - चाचा का फोन आया था अभी... बोले- तूने दो-ढाई लाख रुपए लिए हैं। मैंने कौन से रुपए लिए हैं। अगस्त में 30 हजार और उसके बाद 25 हजार लिए थे।

लेडी ASI - मैं सीधे-सीधे बोल रही हूं, मेरे ढाई लाख रुपए दे दो।

मंगेतर - मुझे पता तो चले मैंने कौन से रुपए लिए हैं।

लेडी ASI - मैं बता दूंग...मैं कह रही हूं न मैंने दिए हैं तो आपको देने पड़ेंगे।

मंगेतर - मुझे पता भी तो हो कि कौन से रुपए लिए, आपने कब दिए थे।

लेडी ASI - जब आप आए और मेरे साथ सोए थे, तब मैंने आपको एक लाख रुपए दिए थे।

मंगेतर - आज तक एक साथ मेरे हाथ कभी 1 लाख नहीं आए।

लेडी ASI - आप मना करिए, मैं हां कर रही हूं न।

मंगेतर - मैंने तो आज तक 1 लाख रुपए एक साथ देखे ही नहीं ।

लेडी ASI - आपने देखे हों या नहीं, मैंने आप को दिए हैं।

मंगेतर - कौन सा पैसा है, मेरे पास तो पूरी डिटेल है कि मैंने आज तक 55 हजार रुपए लिए हैं।

लेडी ASI - मैंने जो दिए हैं आप सब मान लो, पूरा चार्ज। मेरे साथ सोने का चार्ज मान लो... खाने-पीने का चार्ज मान लो... बहुत सारे चार्ज मान लो।

मंगेतर - अच्छा तो आप सोने का चार्ज ले रहे हो, यह आपकी बिना रजामंदी से हुआ था क्या।

लेडी ASI - आप तो चार्ज दे दो।

मंगेतर - यह तो आप गलत बात कर रहे हो, सोने का चार्ज भी जोड़कर बता रहे हो।

लेडी ASI - देखो, यदि आप रुपए ऐसे नहीं दोगे तो फिर मुझे कोई और स्टेप उठाना पड़ेगा। तैयार रहना फिर।

मंगेतर - ठीक है, उठा लो...

लेडी ASI - ठीक है फिर आप तैयार रहिएगा।