कोच्चि के तट पर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। यहां पर समुद्री तट से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और नौसेना के संयुक्त अभियान में एक ईरानी नाव से करोड़ो रुपये की 200 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।
खुफिया जानकारी के आधार पर जांच की गई थी। ड्रग गिरोह को पकड़ने के लिए एनसीबी अधिकारियों ने नौसेना की मदद ली। एनसीबी अधिकारियों ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। इन छह लोगों में 4 ईरानी और 2 पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। घटना की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी और नौसेना ने कोच्चि के तट से 1200 समुद्री मील दूर एक ईरानी जहाज से 200 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। यह गिरोह नाव को मंजेरी ले जाया जा रहा था। नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को तटीय पुलिस को सौंप दिया जाएगा।