मध्यप्रदेश के सतना में सोमवार को दो हथियार बंद बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली चला  22 लाख की लूट को अंजाम दे दिया। घटना उस समय हुई जब एक शराब कंपनी का कर्मचारी कैश वैन से 22 लाख रुपये जमा कराने बैंक पहुंचा था। 

बताया जा रहा है कि शराब कंपनी का कर्मचारी संजय सिंह जैसे सेंट्रल बैंक के सामने पहुंचा और कैश वैन का गेट खोलकर गाड़ी से रकम से भरा हुआ बैग उतारने की कोशिश की गई तभी बाइक से आये दो बदमाशों ने गोली मारकर बैग छीन लिया।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से अफरा तफरी मच गई। गोली लगने से संजय सिंह की मौत हो गई, जबकि आरोपी भागने में कामयाब हो गये। पुलिस अब CCTV की मदद के साथ ही नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।