इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब फिल्मी दुनिया में अपना जादू चलाने की तैयारी शुरु कर दी है। ये बात और है, कि अभी धोनी का हीरो बनने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन उन्होंने अपना एक प्रोडक्शन हाउस शुरु किया है।  

माही ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम 'धोनी एंटरटेनमेंट' रखा है। इस बात की जानकारी उन्होंने रविवार को एक ट्वीट करके दी। उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें धोनी नजर अपने प्रोडक्शन हाउस के नाम के साथ नज़र आ रहे हैं।

लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही थी, कि धोनी अब फिल्मी दुनिया का रुख़ करने के लिए तैयार हैं। कहा ये भी जा रहा है, कि धोनी थालापथी विजय के साथ फिल्म कर सकते हैं। इतना ही नहीं कयास ये भी लगाए जा रहे हैं, कि फिल्म में धोनी कैमियो भी कर सकते हैं। धोनी ने खुद साउथ सुपरस्टार विजय को अपनी फ़िल्म करने का ऑफर दिया है।

यानी रिपोर्ट्स में जो दावे किए गए थे, उनमें से एक बात तो सच होती दिखी है। इन सभी खबरों के बीच अब धोनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च कर दिया है। अब धोनी बड़े पर्दे पर कब नजर आएंगे देखना दिलचस्प होगा।

धोनी के प्रोडक्शन हाउस का जो पोस्टर सामने आया है, उसमें पता चल रहा है कि माही तीन भारतीय भाषाओं में अपनी फिल्में बनाएंगे। ये भाषाएं तमिल, तेलुगू और मलयालम हैं। वैसे देखा जाए तो धोनी 2008 से कच्छ में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। इसी के चलते धोनी ने साउथ में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। माही को थाला नाम से भी पुकारा जाता है।

माही ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन वह आईपीएल में खेलते हैं। वही कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि धोनी आईपीएल 2023 के बाद IPL लीग से भी संन्यास ले सकते हैं।