हरी पत्तेदार सब्जियां खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं लेकिन यह जानते हुए भी हम अक्सर मूली खरीदते समय उसके पत्ते तोड़ कर फेंक देते हैं। मूली के पत्ते स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद ख़ास होते हैं। मूली के पत्तों में मूली की तरह ही पोषक तत्व होता है। मूली के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन बी1, बी6, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन होता है। इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है।
मजबूत करते हैं इम्यूनिटी
मूली के पत्ते विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इनमें मूली से छह गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। आपको सीजनल एलर्जी, जुकाम, खांसी होता रहता है तो मूली के पत्ते खाना शुरू कर सकते हैं।
वेट लॉस के लिए बेस्ट
मूली के पत्ते वजन कम करने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इनमें कैलोरी कम होती है और आपका मेटाबॉलिजम तेज करते हैं। एक कप में सिर्फ 13 कैलोरी होती है। आप इन्हें सलाद या भुजिया बनाकर खा सकते हैं। पेट भरा रहेगा और पोषण भी मिलेगा।
नैचुरल मल्टीविटामिन
मूली के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन बी1, बी6, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन होता है। इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है। इन्हें आप नैचुरल मल्टीविटामिन मान सकते हैं।
मूली के पत्तों को खाने के फायदे-
मूली के पत्ते विटामिन ए, विटामिन बी, सी के साथ ही क्लोरीन, फास्फोरस, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो आपके पेट के लिए काफी लाभदायक होते हैं।
मूली के पत्तों का प्रयोग करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और थकान महसूस नहीं होती।
पाइल्स यानि बवासीर के रोगियों के लिए मूली एवं इसके पत्तों की सब्जी खाना बेहद लाभदायक होता है। रोजाना इसके प्रयोग से पाइल्स की समस्या खत्म हो सकती है।
मूली के पत्तों में सोडियम होता है, जो शरीर में नमक की कमी को पूरा करता है। इसलिए लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह बेहद लाभकारी है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंथेकाइनिन दिल के लिए फायदेमंद होता है।
इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिए यह कब्ज की परेशानी से राहत देता है। वहीं इसके पत्तों के रस को पानी और मिश्री के साथ पीने से पीलिया रोग में लाभ मिलता है। इतना ही नहीं यह बालों का झड़ना भी कम करता है।
मूली और इसके पत्तों को चबा-चबाकर खाने से दांतों और मसूड़ों की बीमारियां दूर होती हैं।
मोटापे से छुटकारा पाना है तो मूली के रस में नींबू और नमक मिलाकर खाने से बहुत लाभ मिलता है। दरअसल मूली खाने से भूख शांत होती है, जिससे आप वक्त-बेवक्त कुछ भी चीजों को खाने से बचते हैं।
बरतें ये सावधानी
मूली के पत्ते आपकी हेल्थ के लिए काफी अच्छे होते हैं लेकिन इन्हें खाने में सावधानी भी बरतनी चाहिए। कुछ स्टडीज में यह बात सामने आई है कि पत्ते हानिकारक नहीं होते लेकिन सिंचाई के गंदे पानी की वजह से इनमें पल्यूटेंट्स पहुंच सकते हैं। अगर इन्हें अच्छी तरह उगाया गया है और ठीक तरह से धोकर पकाकर खाया जाए तो खाने में कोई दिक्कत नहीं है। पत्ते बनाने या कच्चे खाने से पहले अच्छी तरह धोना जरूरी है।