भोपाल: प्रदेश में खनिज विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाईन की कुल 240 शिकायतें सौ दिन से निराकरण न होने से पेंडिंग हैं तथा इनमें सर्वाधिक शिकायतें 108 शहडोल जिले की हैं।
खनिज विभाग की अवर सचिव शर्मिला ठाकुर ने इन सभी 29 जिलों के कलेक्टरों से कहा है कि सीएम हेल्पलाइन के विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें और विभाग को अवगत कराया जाये।
यह स्थिति है पेंडिंग शिकायतों की :
जिला अनूपपुर में 4, आगर मालवा में 5, उज्जैन में 1, उमरिया में 2, कटनी में 21, गुना में 6, ग्वालियर में 2, छतरपुर में 4, टीकमगढ़ में 10, दमोह में 4, नरसिंहपुर में 13, नर्मदापुरम में 2, निवाड़ी में 5, नीमच में 3, बालाघाट में 2, बैतूल में 17, भिण्ड में 16, मंदसौर में 1, मण्डला में 1, रतलाम में 3, राजगढ़ में 1, रायसेन में 1, रीवा में 1, शहडोल में 108, शिवपुरी में 1, सतना में 1, सिवनी में 1, सीधी में 3 तथा हरदा में 1 शिकायत पेंडिंग है।