भोपाल: दीपावली के 3 दिन पहले राज्य वन सेवा के 25 अधिकारियों को दीपावली का तोहफा मिला. 2 साल से लंबित विभागीय पदोन्नति की बैठक हुई. इस बैठक में राज्य वन सेवा के 2019 और 2020 बैच के अफसरों को आईएफएस के लिए चयनित किया गया. मुरैना में रेत माफिया पर नकेल कसने वाली महिला एसडीओ श्रद्धा पेंद्रे को भी आईएफएस के लिए चयनित किया गया.
राज्य वन सेवा के अधिकारियों कि 2 साल से डीपीसी नहीं हुई थी. 2 साल बाद दीपावली के पर्व के पहले डीपीसी की बैठक हुई. बैठक में 2019 बैच के जिन राज्य वन सेवा के अधिकारियों को आईएफएस अवार्ड के लिए चयनित किया गया. इस बैच के अनिल चोपड़ा, सुखलाल भार्गव, वीसी मेश्राम, डीके वासनिक, हेमंत रायकवार, सुशील कुमार प्रजापत, सुदेश महिवाल, महेंद्र सिंह सोलंकी, हरे सिंह ठाकुर, ध्यान सिंह निगवाल, गरीबदास बरबड़े, भारतीय ठाकरे, ओंकार सिंह मार्सकोले, संदीप फेलोज, और शिवकरण अटोदे के नाम पर हरी झंडी मिल गई है. जबकि इसी बैच के कैलाश भदकारे, रमेश राठौड़ और काशीराम जाधव का लिफाफा बंद होने की खबर है. इसके अलावा 2020 बैच के राज्य वन सेवा के अधिकारियों में एसटीएफ के प्रभारी रितेश सिरोठिया, वन्य प्राणी एक्सपर्ट रजनीश सिंह, प्रतिभा पाठक शुक्ला, श्रद्धा पेंद्रे, अशोक कुमार सोलंकी, प्रतिभा टिटारे के अलावा सीमा द्विवेदी और लोकप्रिय भारती के नामों पर भी मंथन किया गया.