केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि हिंदुस्तान में आने वाले 3 साल के अंदर 26 ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे बनाये जा रहे हैं। 
ये एक्सप्रेस हाइवे बनने के बाद देश की तस्वीर एकदम बदली नज़र आएगी और दिल्ली से कई शहरों का सफर बेहद आसान हो जाएगा। 

सदन में मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि ग्रीन एक्सप्रेस बनने के बाद दिल्ली से देहरादून-लखनऊ और जयपुर महज दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। दिल्ली से चंडीगढ़ ढाई घंटे में, दिल्ली से अमृतसर 4 घंटे में, दिल्ली से कटरा 6 घंटे में, दिल्ली से श्रीनगर 8 घंटे में, दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। 

इसके अलावा चेन्नई से बैंगलौर 2 घंटे में, लखनऊ से कानपुर 35 मिनट में, दिल्ली से मेरठ 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा इसके लिए पहले 4 घंटे से भी ज़्यादा का समय लगता था।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 समाप्त होने से पहले भारत का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। वहीं अगर काम करने में कोई कमी होती है, तो इसे और पीछे लगकर भी पूरा करवा लिया जाएगा।