ऐसा सिर्फ भारत में ही हो सकता है, कि एक ही ऑटो रिक्शा में 27 लोग सवार हो जाएं। आगरा के पास फतेहपुर से एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक ही ऑटो रिक्शा में 27 लोग सवार थे। 

जब इनसे पूछा गया कि वे कहां से लौट रहे हैं, तो पता चला कि सभी बकरीद की नमाज कर वापस लौट रहे थे। पुलिस के ऑटो को रोकने पर जब लोगों को एक –एक करके बाहर निकाला गया तो आस-पास से गुज़र रहे लोग ही नहीं खुद पुलिस वाले भी हैरान रह गए। 

बात हैरान कर देने वाली ही है जब इन लोगों की गिनती करनी शुरू की गई तो एक के बाद एक 27 लोगो एक-एक करके ऑटो से बाहर निकलते चले गए। बड़ी बात यह है कि वीडियो भी विश्व जनसँख्या दिवस पर वायरल हो रहा है। 

यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड के आकड़ों के मुताबिक भारत की जनसंख्या वर्तमान में 1.40 अरब के करीब है। वहीं, चीन की जनसंख्या 1.44 अरब है। अनुमान के मुताबिक साल 2023 तक भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएगा।