लग्जरी कार निर्माता कंपनी मिनी ने इलेक्ट्रिक कार मिनी कूपर एसई के लिए फिर से बुकिंग शुरू कर दी है। नई मिनी कूपर एसई वर्तमान में भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती लग्जरी इलेक्ट्रिक कार भी है। इस कार को भारत में फरवरी में 47,20 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। कूपर एसई मिनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है और बीएमडब्ल्यू आईएक्स के बाद भारतीय बाजार के लिए बीएमडब्ल्यू ग्रुप की दूसरी ऑल-इलेक्ट्रिक पेशकश है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक का पहला बैच नवंबर 2021 में 2 घंटे के भीतर बिक गया था। मिनी ने 50,90 लाख रुपये की कीमत के साथ इसकी फिर से बुकिंग शुरू कर दी है।

Booking of cheapest luxury electric car starts, range is 270 km and charges  in 36 minutes - All Sarkari Naukari

नई मिनी कूपर एसई को 2019 में ग्लोबली अनावरण किया गया था। इसे सीबीयू-मार्ग के जरिए भारत में लॉन्च किया गया है। यह मिनी की तीन डोर वाली हैचबैक का इलेक्ट्रिक वेरिएंट है। यह लगभग अपनी आईसीई कार की तरह की दिखती है। यह ईवी पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में लगभग 145 किलोग्राम भारी है। डिजाइन के मामले में कूपर एसई की ग्रिल को एक चिकने बॉडी पैनल से बदल दिया गया है और इसमें 'ई' बैज के साथ बहुत सारे क्रोम एक्सेंट हैं।