भोपाल: पश्चिमी पाकिस्तान से मप्र आकर रह रहे सिंधी विस्थापितों के पुनर्वास संबंधी 29 प्रकरण अभी दो जिलों के कलेक्टर कार्यालयों में लंबित पड़े हुये हैं। इनमें भोपाल जिले के 23 तथा छिन्दवाड़ा जिले के 6 प्रकरण हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 3 अप्रैल 2018 को सिंधी विस्थापितों के पुनवार्स हेतु लंबित मामलों के निराकरण के लिये प्रदेश के सभी जिल कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया था।

इसके पालन में भोपाल जिला कलेक्टर ने 51, खण्डवा कलेक्टर ने 2 तथा छिन्दवाड़ा कलेक्टर ने 4 पेंडिंग मामलों का निराकरण कर दिया है। लेकिन अभी भी भोपाल में 23 एवं छिन्दवाड़ा में 6 लंबित प्रकरण निराकृत नहीं हो पाये हैं।