राजधानी भोपाल में शुरू हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मध्य प्रदेश की एयरलाइंस को राहत देने की तैयारी की जा रही है। भोपाल-इंदौर में विमान ईंधन पर वैट 25 से घटाकर 4% करने का प्रस्ताव था। कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों ने आदिवासी सम्मेलन के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। आदिवासी भाइयों के खाने से लेकर भोपाल आने और फिर उनके रहने की व्यवस्था की गई थी।

इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि, जनजातीय गौरव दिवस के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए समस्त मंत्रीगण और प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा टीम के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। प्रदेश ही नहीं, देश के इतिहास में पहले कभी इतना व्यवस्थित कार्यक्रम देखने को नहीं मिला।