गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जिलेवार जमावट करनी शुरू कर दी है। बीजेपी के केंद्रीय और कई राज्यों के नेताओं को गुजरात में जिलों का प्रभारी नियुक्त बनाया गया है। मध्यप्रदेश के तीन मंत्रियों को भी गुजरात चुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

मध्यप्रदेश के जिन तीन नेताओं को गुजरात में चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है उनमें नरोत्तम मिश्रा के अलावा अरविंद सिंह भदौरिया और इन्दर सिंह परमार शामिल हैं। तीनों ही शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल हैं। 

नरोत्तम मिश्रा को बनासकाठा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के 2 अन्य कैबिनेट मंत्रियों में अरविंद सिंह भदौरिया को भरूच और इंद्र सिंह परमार को खेड़ा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्रियों में स्वतंत्र देव सिंह को को कच्छ जिले का और दयाशंकर सिंह को राजकोट ग्रामीण व जेपीएस राठौर को महीसागर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।