भोपाल: प्रदेश के सतना जिले में धार्मिक स्थल चित्रकूट स्थित मंदाकिनी नदी के तटों का क्षरण रोकने एवं प्रोटेक्शन कार्य हेतु 30 करोड़ 8 लाख रुपये व्यय होगा। केंद्र सरकार ने अपने प्लड मेनेजमेंट एण्ड बार्डर एरियाज प्रोग्राम के तहत यह धनराशि दी है। राज्य के जल संसाधन विभाग ने इसके लिये प्रशासकीय मंजूरी जारी कर दी है।