अगर आपकी उम्र 26 साल है और आपकी कमाई करोड़ों में पहुंचती है, निश्चित ही लोगों को शक होता है। अर्चना नाग के पास मात्र 26 साल की उम्र में अत्याधुनिक सुख-सुविधाएं, लग्जरी कारें, सफेद घोड़े और कई नौकरों से लैस एक बड़ी सी हवेली है। इतना ही नहीं उनकी कहानी पर फिल्म बनाने की भी चर्चा चल रही है।

अचानक से आपका मोबाइल बज उठता है। आप देखेंगे कि एक ऐसे नंबर से वीडियो कॉल आ रही है जो फोन में सेव्ड नहीं है। डीपी पर नजर डालें तो वहां एक महिला की तस्वीर नज़र आती है। कई बार ज्यादातर लोगों को इस वजह से कॉल भी आती है, हो सकता है कि किसी को इमरजेंसी न हो। फोन उठाते वक्त एक लड़की आपको बिना कपड़ों के अश्लील हरकत करती नजर आ रही है। यदि आप कॉल पर कुछ सेकेंड के लिए भी रुकते हैं, तो दूसरी तरफ सो स्क्रीन रिकॉर्डर के साथ वीडियो की रिकॉर्डिंग शुरु कर दी जाती है। और फिर शुरू होता है सेक्सटॉर्शन का घिनौना खेल। 

उड़ीसा की अर्चना नाग की कहानी किसी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म से कम नहीं है। ओडिशा के कालाहांडी में जन्मीं  26 साल की अर्चना नाग की कमाई करोड़ों में है। वो 2015 में भुवनेश्वर पहुंची थी। बताया जाता है कि वह एक निजी सुरक्षा एजेंसी में कार्यरत थी। इसके बाद उन्होंने ब्यूटी पार्लर में काम करना शुरू किया। साल 2018 में बालासोर जिले के जगबंधु चंद से शादी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  एक ब्यूटी पार्लर में काम करने के दौरान कथित तौर पर अर्चना सेक्स रैकेट चलाती थीं।

बताया जाता है, कि अर्चना को करोड़पति बनने में कोई ज़्यादा समय नहीं लगा। अर्चनानाग के पास बेशुमार धन-दौलत थी और वो उन्होंने बड़े राजनेताओं, उद्योगपतियों और फिल्म निर्माताओं सहित कई प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाकर कमाई थी।

उसने कई लड़कियों को रोजगार दिया। उन लड़कियों की ऐसे लोगों से दोस्ती हो जाती थी, जिसके बाद ब्लैकमेलिंग और पैसे की रंगदारी शुरू हो जाती थी। ये लोग न तो पुलिस के पास ही गए और न ही अपनी छवि खराब होने के डर से किसी को यह बात बताई। इन लोगों ने जो भी डिमांड की वो, उस व्यक्ति ने आसानी से पूरी कर दी।

पिछले हफ्ते, अर्चना नाग को एक शिकायत के आधार पर एक उड़िया फिल्म निर्माता को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उड़ीसा पुलिस ने अर्चना नाग, उनके पति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ IPC और IT एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अर्चना ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लोगों से दोस्ती की और न्यूड फोटो, वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल किया।

अर्चना नाग एक बड़ी ही लग्जीरियस लाइफ जीती हैं। उनके पास एक बड़ी हवेली, लग्जरी कारें, कुत्तों की विदेशी नस्ल और एक सफेद घोड़ा भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जीवन कहानी इतनी जटिल है कि उड़िया फिल्म निर्माता श्रीधर मार्था उन पर एक फीचर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इस बीच, ओडिशा में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने अर्चना नाग के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बीजेपी ने मामले की सीबीआई जांच करए जाने की मांग की है।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्मृति पटनायक ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले की उचित जांच करने में पूरी तरह विफल रही है, मामले में मंत्रियों सहित सत्ताधारी दल के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की बात भी कही जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला और अधिक संदेह पैदा करता है क्योंकि पुलिस ब्लैकमेलिंग रैकेट में शामिल सभी लोगों के नाम जारी नहीं कर रही है। जमानत अर्जी खारिज होने के बाद देर रात सभी आरोपियों को खारपारा जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसे आईटी एक्ट की धारा 341, 328, 324, 354सी, 370, 386/387/388, 389, 419/420, 465, 506, 120बी और धारा 66ई, 67 के तहत गिरफ्तार किया है।