Parliament Winter Session: संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर सोमवार यानी 18 दिसंबर को भी विपक्षी दल अपनी मांगों पर अड़े रहकर हंगामा करता रहा. इसको लेकर दोनों ही सदनों में सुबह से ही जमकर हंगामा हुआ. इस बीच लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत 30 सांसदों को लोकसभा के शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया.

हालांकि, तीन सांसदों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित किया गया है. इन सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पेश किया था, जिसे बाद में ध्वनिमत से मंजूर कर लिया गया. इससे पहले भी 13 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र से निलंबित किया जा चुका है. कुल मिलाकर इस सत्र में विपक्ष के अब तक 47 सांसदों को सस्पेंड किया गया है.

इन सांसदों को आज किया गया निलंबित-

अधीर रंजन चौधरी, अपूर्वा पोद्दार, प्रसून बनर्जी, मोहम्मद वसीर, जी. सेलवम, सीएन अन्नादुरैय, डॉ. टी सुमती, के. नवासकानी, के. वीरस्वामी, एनके. प्रेमचंद्रन, सौगत रॉय, शताब्दी रॉय, असिथ कुमार मल, कौशलेंद्र कुमार, एनटो एंटनी, एस एस पलनामनिक्कम, तिरुवरुस्कर, प्रतिमा मंडल, काकोली घोष, के मुरलीधरन, सुनील कुमार मंडल, एस. रामलिंगम, के. सुरेश, अमर सिंह, राजमोहन उन्नीथन, गौरव गोगोई और टीआर बालू को निलंबित किया गया है.

निलंबित होने पर क्या बोले- अधीर रंजन चौधरी

रिपोर्ट आने तक इन सांसदों को किया निलंबित-

इसके साथ ही जिन तीन सांसदों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित किया गया है. इनमें के जय कुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक शामिल हैं. 

राज्यसभा से भी 45 विपक्षी सांसद निलंबित-

वहीं, लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी 45 विपक्षी सांसदों को सोमवार (18 दिसंबर) के दिन ही निलंबित कर दिया गया. इन 45 सांसदों में से 34 को शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिनों और 11 सांसदों को प्रिविलेज कमेटी की रिपोर्ट आने तक के लिए निलंबित किया गया हैं.

इन 34 राज्यसभा सांसदों को बचे हुए सत्र से किया निलंबित-

इन 11 राज्यसभा सांसदों को रिपोर्ट आने तक के लिए किया निलंबित-

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इसको लेकर बताया कि कई सदस्य रोजाना जानबूझकर पीठ की अवहेलना कर रहे हैं. व्यवधान के कारण हाउस का कामकाज नहीं हो पा रहा है. इस कारण कई सांसदों को मौजूदा सत्र के लिए सदन से निलंबित किया जा रहा है.