भोपाल,

टिकट जांच में भी पश्चिम मध्य रेलवे ने मार्च 2022 के महीने में 4.92 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस वित्तीय वर्ष में यह दसवीं बार है, जब भोपाल मण्डल वित्त वर्ष 2021 22 से पहले की अब तक की सबसे अच्छी मासिक कमाई को बेहतर बनाया है। इस वित्तीय वर्ष के दौरान मॉडल ने 678511 मामलों से रुपये 43.86 करोड़ का टिकट चेकिंग राजस्व हासिल किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 में 125872 मामलों से रुपये 7.76 करोड़ की तुलना में, कमाई के मामले में 465.04 प्रतिशत और प्रकरणों के मामले में 439.05 प्रतिशत अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के आंकड़े:

यात्री यातायात से 470.63 करोड़ रुपए कमाए:

बीते एक साल में यात्री यातायात से 470.53 करोड़ रूपए कमाए हैं। यह राशि बीते वर्ष के मुकाबले कमाए 188.11 करोड़ से 149.13 • प्रतिशत अधिक है। आरक्षित यातायात से 43727 करोड़ की कमाई हुई है. जो पिछले वर्ष की कमाई 184.11 करोड़ रूपए से 1375 प्रतिशत अधिक है।

यह जानकारी पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जारी किए गए वित्तीय वर्ष 2021-22 के आंकड़ों से सामने आई है। जिसमें मंडल डिजिटल भुगतान में भी आगे रहा हैं। जहां 17898 आरक्षित टिकट और 40820 यात्रियों को यूपीआई भुगतान मोड के माध्यम से बुक किया है|

ट्रेन का इंजन खराब, यात्री हुए दो घंटे परेशान:

ग्वालियर से भोपाल चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 12198 का शुक्रवार दोपहर में पीलीघटा और शाडौरा स्टेशन के बीच इंजन खराब हो गया और ट्रेन करीब दो घंटे तक यहां खड़ी रही। ऐसे में दोपहर के समय भीषण गर्मी में ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को पीने के पानी के लिए भी मशकड़त करनी पड़ी। जिसके बाद आनन-फानन में गुना से इंजन बुलाकर ट्रेन को भोपाल के लिए रवाना किया गया। इसके बाद ट्रेन भोपाल पौने पांच बजे पहुंची और वहां से भी लगभग दो घंटे बाद ही ग्वालियर के लिए रवाना हो सकी।

एसी बंद होने पर यात्रियों का हंगामा:

हजरत निजामुद्दीन से चलकर त्रिवेंद्रम सेंट्रल जाने वाली 12644 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के बी-4 कोच का एसी सिस्टम काम नहीं करने के चलते इटारसी में यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों के अनुसार रास्ते में कई जगह यात्रियों ने शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में कई बार चेन पुलिंग की गई। हालांकि इसके बाद शिकायत पर स्टेशन प्रबंधक, जीआरपी-आरपीएफ जवान एवं बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने यात्रियों को समझाइश दी, जिसके बाद करीब सवा घंटे की देरी से ट्रेन को शाम 7: 10 पर यहां से रवाना किया गया। नागपुर कंट्रोल को ट्रेन अटेंड कर एसी का मेंटेनेंस करने की सूचना दी गई।